छिंदवाड़ा में अंकिता भंडारी को जस्टिस दिलाने कैंडल लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, महिला नेत्री ने बीजेपी पर उठाए सवाल. रिपोर्ट-महेंद्र राय. छिंदवाड़ा: उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय दिलाने की मांग की. साथ ही उन्होंने इस मामले में किसी वीआईपी का नाम सामने आने पर उनके खिलाफ भी निष्पक्ष जांच करवा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.