Gorakhpur news:PET परीक्षा की हर पाली में 23,208 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ के नाते बढ़ाई गई है सुरक्षा। पुलिस के 590 जवानों समेत मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक तैनात, कंट्रोल रूम से हो रही है निगरानी। PET-2026 Exam: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर गोरखपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया.