पटना के बख्तियारपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैराज संचालक अंजनी की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने उसके दो साथियों को भी पकड़ा है. पटना के बख्तियारपुर में आज रविवार 25 अक्टूबर तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान गैराज संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में गोली लगी.