बिहार के प्रथम CM डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर गया से हज़ारों कांग्रेसी पटना के बापू सभागार जाएंगे. राष्ट्रीय नेता भी होंगे शामिल. स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर गया से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना के बापू सभागार जाएंगे. इसको लेकर राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई.