लखनऊ विकास प्राधिकरण ने की खास तैयारी, जानिए क्या-क्या खास होगा. लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में लोहिया पार्क और गोमती रिवरफ्रंट क्षेत्र में प्ले फाउंटेन और वाटर बेस्ड लाइट एण्ड साउन्ड शो स्थापित कर इनके सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है.