सरोजनीनगर स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेक संगम 2026 में एआई, साइबर फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के भविष्य पर मंथन हुआ। सम्मेलन में पुस्तक विमोचन के साथ लेक्स क्यू लैब की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीपफेक और पहचान चोरी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत वैज्ञानिक जांच प्रणाली पर जोर दिया।