दुर्ग पुलिस ने बीएसपी मार्क लोहे की खरीदारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. दुर्ग : दुर्ग जिले में जामुल पुलिस ने चोरी के लोहे का सामान खरीदकर गोदाम में रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान 51 वर्षीय नरसिंह यादव के रूप में हुई है, जो गोदाम में मैनेजर के तौर पर काम करता था.