भोपाल में सड़क पर खड़ी थी जीप, चुनरी यात्रा में शामिल डीजे को गुजरने में हुई दिक्कत. फिर दे दनादन. आबिद मुमताज की रिपोर्ट. भोपाल : राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी जीप को हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे और डंडे चले. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया.