दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों की कीमत और गुणवत्ता पर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आप के घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किताबें कम कीमत पर खरीदी हैं, जबकि आप सरकार ने महंगी खरीदी थीं।