Gorakhpur News: ग्राम सभा खदरा के बेलनापार टोला में 100 से अधिक परिवार वाटर सप्लाई का पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण चार माह से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। रेमा में जल निगम का वॉटर हेड टैंक स्थापित है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पार डाला गया पाइप जुलाई की बारिश में उघड़ गया और वाहनों से क्षतिग्रस्त हुआ। जेई ने जल्द मरम्मत कर सप्लाई चालू कराने की बात कही।, Gorakhpur.