Ranchi News: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात सेवा सदन पथ स्थित पावर सब स्टेशन के पास महादेव गोप का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों में से राज शर्मा के पास से छीना गया मोबाइल बरामद किया। महादेव गोप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को रविवार को होटवार जेल भेजा जाएगा।, Ranchi Hindi News.