Dhanbad News: धनबाद जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी से पांडरपाला तक खटालों और झोपड़ियों की मापी कर अवैध निर्माण चिह्नित किए गए। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नोटिस जारी होंगे और तय समय में अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। लोको टैंक, डीएस कॉलोनी, बरमसिया पुल और मनईटांड़ में भी जल्द कार्रवाई होगी।, Dhanbad Hindi News - Hindustan.