देवास जिले में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि ये मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं, जिससे कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई। हालांकि, जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है।