दक्षिणी दिल्ली के आली गांव में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 8.48 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बसी कॉलोनी को खाली कराने की मोहलत शनिवार को समाप्त हो गई। आज रविवार से अगले तीन दिनों तक पुलिस की मदद से लगभग 1800 अवैध कब्जों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू होगी, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।