मध्य प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए जनजातीय कार्य विभाग के 24,196 स्कूलों का स्कूल शिक्षा विभाग में विलय किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि स्कूली शिक्षा का पूरा काम एक ही विभाग देखे, जिससे शिक्षा में एकरूपता आए।