पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नंदू यादव ने शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिलने पर फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही नावाडीह गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां महज छोटी-सी विवाद पर नंदू यादव (25 वर्ष) ने फांसी लगा ली।