Mathura News: मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय आरती अपनी चार साल की बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। वह 12 अक्टूबर को चौमुहां पुल के नीचे से छाता जाने वाले टेंपो में बैठी थीं, लेकिन ससुराल नहीं पहुंचीं। दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।, Mathura Hindi News.