आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित सूरजकुंड दिवाली मेला सूफी गायक कंवर ग्रेवाल और अमित ढुल जैसे कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। मेले में 300 स्टॉल पर स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और फूलों की नर्सरी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।