Bhagalpur News: खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भरपुरा जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भरपुरा निवासी गुंजन कुमारी और उनका बेटा पांडव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चौथम सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुंजन को रेफर किया गया। उनका बेगूसराय के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही.