समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता की पहचान उजागर न करने की अपील की है।