Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना में पार्किंग विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता उदय झा के अनुसार, उनके बेटे शिवम ने पांच अगस्त की रात ड्यूटी से लौटकर तरुण से अपनी पार्किंग से गाड़ी हटाने को कहा। आरोप है कि तरुण ने गाली-गलौज की और अपने तीन साथियों के साथ शिवम से मारपीट की। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।