रावला थाना अधिकारी बलवंत कुमार ने बताया- आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है. श्रीगंगानगर: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रावला और नई मंडी घड़साना थाना पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन और 48 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.