फरीदाबाद नगर निगम ने भांकरी डंपिंग यार्ड के विरोध में चल रहे धरना स्थल को शनिवार दोपहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और निगम ने अब जमीन पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।