मध्य प्रदेश के देवास जिले में 20 दिनों में हुई 13 मौतों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राज्य की मोहन यादव सरकार पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि यह मौतें जहरीली शराब से हुई है और सवाल उठता है कि राज्य में बड़े मगरमच्छों पर कारवाई कब होगी। वहीं प्रशासन आरोप को नकार रहा है।