लोकायुक्त पुलिस की जांच में प्रधान आरक्षक फिरोज खान की अनुपातहीन संपत्तियों से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं, जिसमें देवास में महिला मित्र के नाम करोड़ों की जमीन का खुलासा हुआ है। पुलिस को फिरोज के 22 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें से 17 खातों के स्टेटमेंट की जांच की गई है और 30 करोड़ से अधिक की संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।