Kanpur News: कानपुर प्रधान डाकघर में डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए छह नवंबर को सुबह 11 बजे डाक अदालत आयोजित होगी। चीफ पोस्टमास्टर की अध्यक्षता में होने वाली सुनवाई में स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, बचत बैंक, धनादेश और अन्य सेवाओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतकर्ता अपनी समस्या का पूरा विवरण 29 अक्टूबर तक निरीक्षक डाकघर (पीजी) के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।, Kanpur Hindi News - Hindustan.