कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक डिस्पोजल और फूल माले की दुकान से शुक्रवार देर रात तीन लाख रुपये नकद और चेकबुक चोरी हो गई। यह वारदात दुकान के पूर्व कर्मचारी ने अंजाम दी, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस जांच में जुटी है।