शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा शिक्षा विभाग पर लगे झूठे आरोप पर जवाब देने आया हूं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने 10 साल के शासन में सिर्फ घोटाले किए हैं, उन्हें हर जगह घोटाला ही नजर आता है. उन्होंने बाजार में उपलब्ध एनसीईआरटी की किताब और दिल्ली सरकार के टेंडर के तहत छापी गई किताब की तुलना करते हुए कागज की गुणवत्ता, आकार और प्रिंट पर सवाल उठाए.