बताया जा रहा है कि महिलाएं व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी. जिसके बाद उन्हें तस्वीरें भेजी जाती थी. देहरादून: राजधानी देहरादून में किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी में छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार संचालित करने की आरोपी महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.