UP MLC Election Live: यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। जिसमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। शाम 4 बजे 55.24% मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई जिलों से सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के भिड़ने और बवाल की घटनाएं सामने आईं।