रांची में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए 100 नए हाइटेक कैमरे लगेंगे. ओवर स्पीडिंग और सिग्नल तोड़ने पर ऑनलाइन कटेगा चालान. राजधानी रांची के शहरी और बाहरी इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की तैयारी की जा रही है. यातायात नियमों का सख्ती से पालन भी कराया जाएगा. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 100 नये हाईटेक कैमरे लगाने की योजना बनायी है.