रोहतास में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे बच्चों और युवकों को एक अनियंत्रित हाइवा ने कुचल दिया, जिसमें दो की मौत और सात गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा डेहरी-बंजारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामडिहरा स्टेशन के पास हुआ, पुलिस ने हाइवा जब्त कर खलासी को गिरफ्तार किया है।