दरभंगा: सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी 24-29 अक्टूबर तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी. ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण यातायात प्रभावित. वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लें. दरभंगा में रात के समय सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी से गुजरने वाले वाहन चालकों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित इस रेलवे गुमटी पर 24 से 29 अक्टूबर तक रात में सड़क यातायात बंद रहेगा.