नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। योगेश हाल ही में सहायक अवर निरीक्षक से प्रोन्नत होकर अवर निरीक्षक बने थे और कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।