पुलिस संस्मरण दिवस पर मधुबनी में वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि. एसएसपी ने शहीदों के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया. बलिदान से प्रेरणा. मधुबनी: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस केंद्र, मधुबनी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.