मेरठ में दो चर्चित हत्याकांडों में दो महिलाओं सहित चार दोषियों को मृत्युदंड सुनाया गया है। सभी दोषियों के परिजन निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे और उन्होंने सरकारी वकील लेने से इनकार कर दिया है। तीन दिन के भीतर दो अदालतों ने दो चर्चित हत्याकांडों में दो महिलाओं समेत चार दोषियों को मृत्युदंड सुनाया। दोनों मामलों में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की.