लखनऊ के बारूदखाना स्थित SA अपार्टमेंट को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने नोटिस जारी किया है. पिछले महिने एक पिलर के गिरने के बाद हुई जांच में इमारत के कमजोर होने की बात सामने आई थी. लखनऊ वजीरगंज थानाक्षेत्र में बारूदखाना स्थित SA अपार्टमेंट को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गिराने का आदेश जारी किया गया है. एलडीए की विहित प्राधिकारी कोर्ट ने शुक्रवार को इसके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है.