इस बार कोलंबिया और चिली से लेकर पुर्तगाल, पोलैंड, स्कॉटलैंड और एस्टोनिया तक के रूट्स म्यूजिक के सितारे पहली बार भारतीय जमीन पर आएंगे. जोधपुर : मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के तत्वावधान में 20वां जोधपुर राजस्थान इंटरनेशनल फॉक फेस्टिवल (RIFF) 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक मेहरानगढ़ दुर्ग में होगा. रिफ ऐसा फेस्टिवल है, जिसने दो दशक तक चुपचाप दुनिया की सबसे अनोखी संगीत से दोस्तियां की.