कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली बुलाई है, लेकिन कार्यकर्ताओं को अपने खर्च पर आने-जाने और ठहरने का इंतजाम करने को कहा गया है। इस निर्देश से कार्यकर्ता मायूस हैं, जबकि धनबाद कांग्रेस ने रैली की रणनीति बनाने के लिए 24 अक्टूबर को एक अहम बैठक बुलाई है।