पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।