उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बनबसा एकीकृत चेक पोस्ट आईसीपी और उसकी एप्रोच रोड के निर्माण में देरी पर चर्चा की। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए एप्रोच रोड के काम में तेजी लाने का आग्रह किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन विकास पर भी बात की।