Dhanbad News: धनबाद के बिनोद नगर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 11 बजे बिजली गुल हुई और दोपहर चार बजे के बाद बहाल की गई। विभाग के अभियंता के अनुसार, क्षेत्र के फीडर की लाइन में खराबी आ गई थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की और आपूर्ति बहाल की।, Dhanbad Hindi News - Hindustan.