रुपये की मजबूती आम आदमी और आयातकों के लिए राहत ला सकती है, लेकिन मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए यह मुनाफे को कम कर सकती है। लगातार सातवें कारोबारी सत्र में रुपया मजबूत हुआ है, जिससे 1 लाख डॉलर पर निर्यातकों का मुनाफा 44 हजार रुपये तक घट सकता है, साथ ही बढ़ती लागत भी चुनौती है।