जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर शुक्रवार रात गांव डालूहेड़ा के पास एक बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव कुराली.