Varanasi News: वाराणसी में एमएलसी चुनाव के कारण शुक्रवार को ज्ञानवापी के प्राचीन मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) अभिषिक्ता यादव की अदालत अब 13 नवंबर को सुनवाई करेगी। मामला 1991 में दायर मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें ज्ञानवापी परिसर में मंदिर निर्माण और हिंदुओं को पूजा का अधिकार देने की मांग है। पक्षकार बनाए जाने के आवेदन पर सुनवाई हो रही है।, Varanasi Hindi News.