फैजुल्लागंज में हर साल बाढ़ की समस्या झेलने वालों के लिए राहत भरी खबर है। फैजुल्लागंज को बाढ़ से उबारने में धन की कमी नहीं आएगी : राजनाथ सिंह. राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रभावितों की मदद करना जनप्रतिनिधियों का फर्ज है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंधे के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।