आगरा में खाद्य विभाग ने ताजगंज के हज्जूपुरा में छापा मारकर पांच कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा। नरेंद्र राठौड़ की दुकान पर सपरेटा दूध में रिफाइंड और पामोलिन मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। सैयां का सुनील कुमार पनीर लाता था। विभाग ने पनीर नष्ट कर लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट भेजी।