Panchayat Reservation Notification: पंचायत आम निर्वाचन 2026 से पहले बिहार में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों पर आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इससे पहले 2016 में ऐसा हुआ था। इसको देखते हुए मुजफ्फरपुर समेत पूरे सूबे के गांवों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।