जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नया विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। इसके तहत रोजाना औसतन 152 उड़ानों का संचालन होगा, जिससे एयर ट्रैफिक में 7% की बढ़ोतरी होगी। 5 साल बाद पहली बार इतनी उड़ानें भरेंगी। पश्चिम एशिया में तनाव घटने से दुबई, मस्कट के साथ-साथ थाई एयरएशिया की जयपुर-बैंकाक सीधी उड़ान भी फिर से शुरू हो रही है।