कोयंबटूर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से नए नंबर 20160 के साथ दौड़ रही, वापसी में 26 अक्टूबर से होगा नियमित संचालन. रिपोर्ट राकेश पटेल. नर्मदापुरम: दक्षिण भारत और कोंकण क्षेत्र की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. जबलपुर से कोयंबटूर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी.